Friday, October 14, 2011

वो  कोई  और  न  था  चंद  खुश्क  पत्ते  थे
शज़र  से  टूट  के  जो  फ़स्ल-ए-गुल  पे  रोए  थे

अभी  अभी  तुम्हें  सोचा  तो  कुछ  न  याद  आया
अभी  अभी  तो  हम  एक -दुसरे  से  बिछड़े   थे

तुम्हारे  बाद  चमन  पर  जब  इक  नज़र  डाली
कलि  कलि  में  खिज़ां  के  चिराग  जलते  थे

तमाम  उम्र  वफ़ा  के  गुनाहगार  रहे
ये  और  बात  की  हम  आदमी  तो  अच्छे  थे

शब् -ए -खामोश  को  तनहाई  ने  ज़बान  दे  दी
पहाड़  गूंजते  थे  दश्त  सनसनाते  थे 

वो  एक  बार  मरे  जिन  को  था  हयात  से  प्यार
जो  ज़िन्दगी  से  गुरेज़ाँ  थे  रोज़  मरते  थे 

नए  ख्याल  अब  आते  हैं  ढल  के  ज़हन  मैं
हमारे  दिल  मैं  कभी  खेत  लहलहाते  थे 

ये  इरतिका  का  चलन  है  के  हर  ज़माने  में
पुराने  लोग  नए  आदमी  से  डरते  थे 

नदीम  जो  भी  मुलाक़ात  थी  अधूरी  थी
के  एक  चेहरे  के  पीछे  हज़ार  चेहरे  थे

4 comments:

  1. तमाम उम्र वफ़ा के गुनाहगार रहे
    ये और बात की हम आदमी तो अच्छे थे !!!

    :)

    ReplyDelete
  2. तुम्हारे बाद चमन पर जब इक नज़र डाली
    कली कली में खिज़ां के चराग जलते थे

    खिज़ां के चराग.... वाह !
    बहुत अच्छी ग़ज़ल !!

    ReplyDelete