Wednesday, September 23, 2009

हमसफ़र बनके हम साथ है, आज भी...

हमसफ़र बनके हम साथ है, आज भी...फिर भी है ये सफ़र, अजनबी..अजनबी..
राह भी अजनबी, मोड़ भी अजनबी,
जायेंगे हम किधर अजनबी.. अजनबी..

जिंदगी हो गयी है, सुलगता सफ़र ..
जिंदगी हो गयी है सुलगता सफ़र..
दूर तक आ रहा है, धुआ सा नजर..
जाने किस मोड़ पर, खो गयी हर ख़ुशी..
देके दर्द-ऐ-जिगर..अजनबी.. अजनबी..

हमसफ़र बनके हम साथ है, आज भी...फिर भी है ये सफ़र, अजनबी..अजनबी..

हमने चुन-चुनके तिनके, बनाया था जो..
हमने चुन-चुनके तिनके बनाया था जो..
आशियाँ हसरतों से सजाया था जो..
है चमन में वही, आशियाँ आज भी..
लग रहा है मगर, अजनबी.. अजनबी..

हमसफ़र बनके हम साथ है, आज भी...फिर भी है ये सफ़र, अजनबी..अजनबी..

किसको मालूम था, दिन ये भी आयेंगे..
किसको मालूम था दिन ये भी आयेंगे..
मौसमों की तरह दिल बदल जायेंगे..
दिन हुआ अजनबी ..रात भी अजनबी..
हर घडी हर पहर, अजनबी..अजनबी..

हमसफ़र बनके हम साथ है, आज भी...फिर भी है ये सफ़र, अजनबी..अजनबी..

राह भी अजनबी, मोड़ भी अजनबी, जायेंगे हम किधर अजनबी.. अजनबी..

- Madan Pal

Sung By - Jagjit Singh
Music By - Chitra Singh

No comments:

Post a Comment