Showing posts with label निजाम. Show all posts
Showing posts with label निजाम. Show all posts

Sunday, December 13, 2009

पत्ता पत्ता शबनम शबनम ....

पत्ता पत्ता शबनम शबनम मौसम भीगी आँखोका
गुलशन गुलशन एकही मौसम
मौसम भीगी आँखोका

आँखोसे कुछ तारे टूटे किस्मत चमकी दामन की
आज हुआ जायज और का मौसम
मौसम भीगी आँखोका

अब के बरस भी तनहाई के बादल अपने सर पर हैं
अब के बरस भी देखेंगे हम
मौसम भीगी आँखोका

भीगी आँखोके मौसम का इतना ही अफसाना हैं
फूलोंके खिलने का मौसम
मौसम भीगी आँखोका

और 'निजाम' अब घरसे निकले वीरान-ए-आबाद करें
वरना होगा हमसे बरहम
मौसम भीगी आँखोका 

- निजाम